आज हम गरासियों के नृत्य के बारे में पढेंगे
गरासियों के नृत्य(Garasiyon ke nritya)
⇒होली व गणगौर इनके प्रमुख त्यौहार है। इनके अलावा शादी-ब्याह पर भी स्त्री-पुरुष टोलियाँ बनाकर आनंद-मग्न होकर नृत्य करते है।
⇒वालर नृत्य- स्त्री-पुरुषों द्वारा किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य।
⇒तरीका- बिना वाद्य के धीमी गति पर। यह नृत्य अर्द्ध वृत्त में किया जाता है। दो अर्द्ध वृत्त होते हैं।
बाहरी अर्द्ध वृत्त में पुरुष व अंदर वाले में महिलाएँ रहती हैं। नर्तक व नर्तकी अपने आगे वाले नर्तक व नर्तकी के कंधे पर अपना दायाँ हाथ रखते हैं।
⇒ इस नृत्य का प्रारंभ एक पुरुष हाथ में छाता व तलवार लेकर करता है।
⇒ पुरुष-स्त्रियाँ गीत के साथ नृत्य प्रारंभ करते है। पुरुषों के गीत की पंक्ति की समाप्ति से एक मात्रा पहले स्त्रियाँ गीत उठा लेती है।
गरासियों के नृत्य
Leave a Reply